{"_id":"69c2e1eb3dbc58de2e005547","slug":"fast-track-of-jewar-connectivity-projects-to-be-completed-by-2027-faridabad-jewar-corridor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65826-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेवर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार तेज, 2027 तक पूरा होगा फरीदाबाद-जेवर कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेवर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार तेज, 2027 तक पूरा होगा फरीदाबाद-जेवर कॉरिडोर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार तेज, 2027 तक पूरा होगा फरीदाबाद-जेवर कॉरिडोर
गुरुग्राम की जगह अब जेवर की तरफ बढ़ रहा रुझान
एलिवेटेड रोड का 45% काम पूरा, पाइलिंग तेजी से जारी
डीएनडी-फरीदाबाद सेक्शन जल्द तैयार होने की उम्मीद, एफएनजी और मंझावली पुल से और मजबूत होगी कनेक्टिविटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क और कनेक्टिविटी परियोजनाओं की रफ्तार तेज हो गई है। निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठकों में सामने आया है कि जेवर-फरीदाबाद रोड और उससे जुड़ी एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और लक्ष्य रखा गया है कि पूरी कनेक्टिविटी अप्रैल 2027 तक तैयार कर दी जाए। अधिकारियों का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद लोगों और निवेश का रुझान धीरे-धीरे गुरुग्राम की जगह जेवर और उससे जुड़े इलाकों की तरफ बढ़ सकता है जिसका सीधा फायदा फरीदाबाद को मिलेगा।
परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार फरीदाबाद-जेवर मार्ग पर बनने वाले एलिवेटेड हिस्से का करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग 3000 पिलर तैयार किए जाने हैं जिनमें से करीब आधे पिलर का काम पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने गर्डर कास्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और आने वाले महीनों में पहला गर्डर लॉन्च होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर काफी कम समय में पूरा हो सकेगा और भारी वाहनों को शहर के अंदर से नहीं गुजरना पड़ेगा।
डीएनडी-फरीदाबाद सेक्शन से मिलेगा सीधा फायदा
कनेक्टिविटी परियोजना के तहत डीएनडी से फरीदाबाद को जोड़ने वाले हिस्से का काम भी तेजी से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस सेक्शन को अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह हिस्सा तैयार होने के बाद दिल्ली और नोएडा से आने-जाने वाले लोगों को सीधे एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी मिल जाएगी जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा। शहर के सेक्टर-37 निवासी अजय शर्मा ने बताया कि अभी नोएडा जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। अगर नया कॉरिडोर बन जाता है तो रोजाना आने-जाने वालों को बहुत राहत मिलेगी और समय भी बचेगा।
एफएनजी रोड और मंझावली पुल से बढ़ेगी रफ्तार
फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) रोड और मंझावली पुल परियोजना को भी इस कनेक्टिविटी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार एफएनजी रोड के अलाइनमेंट को लेकर मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है और मंजूरी मिलते ही आगे का काम शुरू किया जाएगा। वहीं मंझावली पुल से जुड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है। ग्रेटर फरीदाबाद के रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर मंझावली पुल और नई सड़क बन जाती है तो नोएडा और जेवर पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। अभी दिल्ली होकर जाना पड़ता है जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते हैं।
2027 तक पूरी कनेक्टिविटी का लक्ष्य
परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जेवर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम चरणबद्ध तरीके से चल रहा है और पूरी सड़क परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाएगा इसलिए निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट और नई सड़क कनेक्टिविटी बनने के बाद निवेश का रुझान जेवर और उससे जुड़े इलाकों की तरफ बढ़ेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क की वजह से फरीदाबाद भी इस बदलाव का बड़ा लाभ उठाने वाले शहरों में शामिल हो सकता है और आने वाले समय में यह इलाका एनसीआर का नया विकास केंद्र बन सकता है।
Trending Videos