सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out due to short circuit in electrical panel in society

Faridabad News: सोसाइटी में इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in electrical panel in society
विज्ञापन
हड़ताल के कारण पहले नहीं पहुंचे दमकल निवासियों को हुई परेशानी
Trending Videos

अधिकारी ने आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करने की अपील की


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी की बेसमेंट में सोमवार शाम इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग के चलते सोसाइटी के फ्लैटों में धुआं भरने लगा और लोग घबराकर तुरंत बाहर निकल आए। घटना के समय शाम करीब छह बजे अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई।
निवासी अंकुश और एनके शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाने के उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इस बीच निवासियों ने डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। निवासियों का आरोप है कि बाद में एक दमकलकर्मी के निजी नंबर पर संपर्क किया गया, जिसने हड़ताल का हवाला देते हुए इन्कार कर दिया। इसके बाद निवासियों ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दमकल टीम को लेकर मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी यादवेंद्र ने लोगों से आपात स्थिति में आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करने की अपील की है। वहीं इस विषय पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed