{"_id":"6a78ce2348130034700a8597","slug":"five-youths-arrested-for-possessing-illegal-weapons-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77019-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्तौल बरामद हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने आठ अगस्त को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्तौल बरामद हुए। अजरौंदा में तीन युवकों से तीन पिस्तौल और कुल 25 कारतूस मिले, जबकि मुजेसर, सराय ख्वाजा और सूरजकुंड क्षेत्र में पकड़े गए तीन अन्य मामलों में एक-एक पिस्तौल बरामद हुई।
अजरौंदा में मथुरा रोड स्थित शराब ठेके के पास पुलिस ने कार में बैठे आकाश उर्फ मोनू, बसंत कुमार और योगेश उर्फ योगी को पकड़ा। तलाशी में आकाश से पिस्तौल और छह कारतूस, जबकि बसंत और योगेश से एक-एक पिस्तौल, मैगजीन और 12-12 कारतूस बरामद हुए। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुजेसर क्षेत्र में सोहना पुल के पास साहिल से खाली पिस्तौल बरामद हुई। इसी थाना क्षेत्र के गोच्छी गांव स्थित महादेव चौक के पास साध उर्फ साजिद से भी खाली पिस्तौल मिली। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सराय ख्वाजा क्षेत्र में बाईपास रोड स्थित लोहा पुल के पास अनुज को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के अनुसार वह टीम को देखकर भागने लगा था। तलाशी में खाली पिस्तौल मिली। वहीं, सूरजकुंड क्षेत्र के मेवला महाराजपुर में हनुमान मंदिर के पास नितिश राय उर्फ लम्बू को पकड़ा गया। उसकी पैंट से बिना कारतूस की पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में हथियारों को कब्जे में लेकर ई-साक्ष्य एप पर बरामदगी की वीडियोग्राफी की। मामले जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए हैं।