सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Mohana Mandi, listened to the problems of farmers

Faridabad News: मोहना मंडी में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसानों की समस्याएं सुनीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Mohana Mandi, listened to the problems of farmers
विज्ञापन
किसानों से बातचीत में बोले- सरकार को नमी व गुणवत्ता मानकों में देनी चाहिए छूट
Trending Videos

छांयसा। मोहना अनाज मंडी में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान मंडी में मौजूद किसानों ने उन्हें बताया कि अब तक उनकी गेहूं की फसल की खरीद शुरू नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हाल ही में हुई बारिश के कारण फसलों में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। चौटाला ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
दुष्यंत चौटाला ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और खरीद प्रक्रिया में तुरंत सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, ऐसे में सरकार को नमी व गुणवत्ता मानकों में छूट देनी चाहिए ताकि किसानों की फसल आसानी से खरीदी जा सके। साथ ही कहा कि अगर सरकार समय रहते उचित कदम नहीं उठाती है, तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांग की कि खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और नमी व गुणवत्ता मानकों में लिमिट को कम किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करे और प्रभावित किसानों की भरपाई सुनिश्चित करे। अंत में उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों के लिए उनकी आवाज लगातार उठाई जाएगी और हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि अन्नदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed