{"_id":"6a53e1df92ad673fb0023507","slug":"forty-accused-persons-were-arrested-in-various-cases-during-the-campaign-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74699-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अभियान चला अलग-अलग मामलों में 40 आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अभियान चला अलग-अलग मामलों में 40 आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1169 शराब की बोतल, पांच पिस्तौल, 1.230 किलो गांजा और सट्टा की नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा और थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1169 पव्वे अंग्रेजी व देसी शराब, पांच देसी पिस्तौल, 1.230 किलोग्राम गांजा, नशे के 21 इंजेक्शन व सट्टा खेलने वालों से 18,320 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 11 जुलाई को अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1169 पव्वे अंग्रेजी व देसी शराब व चार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई। जुआ और सट्टा खाई के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 18,320 रुपये बरामद किए गए। वहीं अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पांच देसी पिस्तौल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया।
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1.230 किलोग्राम गांजा, 21 पेंटाजोसिन और चार बुप्रेनॉर्फीन इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम, डायल-112 या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।