{"_id":"6a53ed950a95e554900c1551","slug":"hsvp-estate-officer-inspected-the-polling-stations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74755-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एचएसवीपी संपदा अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एचएसवीपी संपदा अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ को दिए समय पर डिजिटलीकरण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मुजेड़ी, चंदावली और मछ्गर सहित कई बूथों पर पहुंचकर एन्यूमरेशन फॉर्म के संग्रहण और डिजिटलीकरण की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से घर-घर संपर्क अभियान, फॉर्म वितरण और जमा किए गए प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और किसी भी योग्य नागरिक का नाम पुनरीक्षण प्रक्रिया से छूटने न पाए। साथ ही प्राप्त सभी एन्यूमरेशन फॉर्म का समयबद्ध डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड करने को प्राथमिकता देने को कहा।
नवीन कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक चरण का निर्धारित समय सीमा में पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते फॉर्म जमा करने से दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि को समय रहते दूर किया जा सकेगा।