{"_id":"6a53e3972c088262a404a8f8","slug":"entrepreneurs-submitted-their-issues-to-cabinet-minister-vipul-goel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74721-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उद्यमियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सौंपीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उद्यमियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सौंपीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिला जल्द समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीआईए) के उद्यमियों ने शनिवार शाम को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की और आईएमटी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास और कामकाज में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य रूप से दो बड़ी मांगें मंत्री के सामने रखीं। पहली मांग आईएमटी के लिए स्वीकृत हो चुके दो नए विद्युत सब स्टेशनों को जल्द से जल्द धरातल पर लाने की थी, ताकि क्षेत्र में बिजली की किल्लत दूर हो सके। दूसरी मांग कन्वेयंस डीड पर लागू एक प्रतिशत विलंब शुल्क के व्यावहारिक समाधान को लेकर थी, जो लंबे समय से उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उद्यमियों की बातों को सुना और दोनों ही गंभीर समस्याओं का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकालने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य वीके गुप्ता ने बताया कि हमने दोनों मुख्य समस्याओं से मंत्री को अवगत करा दिया है। उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया है, जिससे हमें उम्मीद है कि जल्द ही उद्यमियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, दीपक प्रसाद, वीके गुप्ता और टीन तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।