{"_id":"69f3a233c4baab0421059cd4","slug":"four-arrested-for-disturbing-peace-in-public-place-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68817-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले चार धरे
विज्ञापन
विज्ञापन
-सूरजकुंड थाना पुलिस ने अनखीर गोल चक्कर और लकड़पुर में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और राहगीरों का रास्ता बाधित करने के आरोप में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पहली घटना 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 8.30 बजे अनखीर गोल चक्कर के पास हुई। अनखीर चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने पब्लिक पार्क के सामने दो व्यक्ति आपस में लड़ रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी अजय पांडे और दिल्ली के बदरपुर निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों बीच सड़क पर झगड़ रहे थे, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
दूसरी घटना 29 अप्रैल 2026 की रात नौ बजे लकड़पुर के आई ब्लॉक स्थित शराब ठेके के पास हुई। दयालबाग चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार की टीम ने राहगीरों की शांति भंग कर रहे दो अन्य युवकों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी प्रवीण कुमार और मनोज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर काबू कर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos