सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girls Dominate CISCE Exam Results

Faridabad News: सीआईएससीई परीक्षा परिणाम में लड़कियों का दबदबा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girls Dominate CISCE Exam Results
विज्ञापन
-कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम हुआ घोषित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशनंस (आईसीएसई-आईएससी) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने लगभग हर स्ट्रीम में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कॉमर्स स्ट्रीम में पहले, दूसरे और तीसरे, तीनों पायदानों पर लड़कियां ही काबिज हैं। यहां अनन्या ने प्रथम, सिया ने द्वितीय और हिमांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज संकाय में मोक्षा कोहली ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इसी स्ट्रीम में मन्नत तीसरे स्थान पर रही हैं। वहीं 12वीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 10वीं में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा है।

शहर के सेक्टर-21बी स्थित जिले का एक मात्र आईसीएसई-आईएससी से मान्यता प्राप्त जीवा पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की कला संकाय की छात्रा मोक्षा ने बाजी मारते हुए 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में कुंजल और वाणिज्यिक संकाय में अवनी शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान और उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं विद्यालय की प्राचार्या नरजीत कौर ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों का परिणाम रहा बेहतर

आर्ट स्ट्रीम में मोक्षा के अलावा हिमांशु ने 96.40 और मन्नत ने 92.20 अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में विनय ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा जय गुप्ता ने 93.60 प्रतिशत और नियति ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा वाणिज्यिक संकाय में दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अनन्या सिंह और सिया चौधरी ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर अभिभावक भी विद्यालय में पहुंचे थे। परिणाम को लेकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

10वीं में इन छात्रों ने मारी बाजी

आईसीएसई-आईसीएस द्वारा जारी परिणाम में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय में कुंजल ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं अनमोल कुमार ने 97 और आस्था ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्यिक संकाय में अवनी शर्मा के अलावा गुंजन रावत ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और देवांशी भारद्वाज ने 94.8 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। इस वर्ष कुल 159 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सहभागिता की, जिसमें कक्षा दसवीं के 77 एवं कक्षा बारहवीं के 82 छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed