{"_id":"69f3a1ca1f955d48f4082985","slug":"young-biker-killed-in-collision-with-speeding-pickup-friend-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68843-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट का काम खत्म कर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे दोनों, हादसे के बाद चालक वाहन सहित भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-पांच स्थित संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी गौरव कुमार (26) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-तीन में किराये पर रहकर टेंट हाउस में मजदूरी करता था। हादसे में गौरव का दोस्त मोहित भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गौरव और मोहित बुधवार रात करीब एक बजे एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम पूरा कर बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल कम होने के कारण वे संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप की ओर मुड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और पिकअप वाहन गौरव के ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घायल अवस्था में गौरव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है।
Trending Videos