सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudster arrested for scamming people under the pretext of increasing credit card limits.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for scamming people under the pretext of increasing credit card limits.
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और ओटीपी पूछकर खाते से साफ किए 22 हजार रुपये
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के बदमाश को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली से 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव पीर बहोड़ा निवासी साजिद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट 99 हजार रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए आरोपी ने 2,499 रुपये सर्विस चार्ज बताया। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और उसने अपने कार्ड की जानकारी के साथ ही मोबाइल पर आया ओटीपी भी साझा कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी साजिद ने ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए एक वॉलेट खाता उपलब्ध कराया था। उसने ठगी की रकम में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा मुख्य ठगों को भेज दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य साथियों और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed