{"_id":"69f3a20bd6a10c792b078f04","slug":"fraud-against-a-businessman-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68816-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक थमा स्टील कारोबारी से 8.34 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक थमा स्टील कारोबारी से 8.34 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
-माल हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के नेहरू ग्राउंड स्थित एक स्टील ट्रेडिंग फर्म के मालिक से करीब 8.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं और दुकान के पास आकर गाली-गलौज करते हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने 29 अप्रैल को आरोपी अशोक, कपिल, श्री भगवान नान्दल और ओमप्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नेहरू ग्राउंड निवासी गोपाल दास चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 में अशोक उर्फ लीलू नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। अशोक ने बाबा ऑटो वर्क्स नामक कंपनी के लिए 8,84,115 रुपये का लोहे का माल मंगवाया। सौदा तय होने पर कंपनी के खाते से 50 हजार रुपये अग्रिम भेजे गए और बाकी भुगतान माल मिलने के निर्धारित दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी अशोक माल गाड़ी में लोड कर ले गया, लेकिन भुगतान के समय बहानेबाजी करने लगा।
आरोप है कि करीब एक महीने बाद अशोक ने बकाया 8,34,115 रुपये का चेक दिया, जिस पर फर्म का नाम गलत था। जब पीड़ित ने इसे वापस किया, तो दूसरा चेक दिया गया। पीड़ित ने जब उक्त चेक बैंक में लगाया, तो बैंक से हस्ताक्षर फर्जी होने की जानकारी मिली। पीड़ित के अनुसार आरोपी अशोक, कपिल, भगवान नांदल और ओमप्रकाश ने एक षड्यंत्र के तहत माल हड़प लिया और उसे फर्जी चेक थमा दिया।
Trending Videos