{"_id":"6a6f76db3d8f2c917c0c5edf","slug":"garbage-not-cleared-for-days-local-residents-distressed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76487-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई दिनों से नहीं उठा कूड़ा, स्थानीय निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई दिनों से नहीं उठा कूड़ा, स्थानीय निवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21ए स्थित सेंट्रल पार्क के निकट पिछले कई दिनों से कूड़े और पेड़-पौधों की टूटी टहनियों का ढेर लगा हुआ है। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इससे निवासियों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सेंट्रल पार्क में रोजाना सुबह-शाम सेक्टर-21ए, 21बी, 21सी, 21डी, एसजीएम नगर और सेक्टर-46 सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। निवासी युगल और प्रदीप ने बताया कि पार्क के पास मुख्य मार्ग पर लंबे समय से पड़ा कूड़ा न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, बल्कि इससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पेड़ों की सूखी व टूटी टहनियां भी कई दिनों से नहीं हटाई गई हैं, जिससे क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है।
निवासियों ने बताया कि यह सड़क सेक्टर के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में यहां फैली गंदगी नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कूड़ा उठवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।