सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Har Ghar-Har housewife scheme lightened the burden of cooking

Faridabad News: हर घर-हर गृहिणी योजना से रसोई का बोझ हुआ हल्का

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar-Har housewife scheme lightened the burden of cooking
विज्ञापन
सस्ती गैस से सशक्त हो रहीं महिलाएं, 500 रुपये में मिलता है सिलिंडर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नवरात्र में एक और ऐसी योजना के बारे में बात करते हैं जिससे महिलाएं सशक्त हो रही हैं। जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए हर घर-हर गृहिणी योजना राहत की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के तहत करीब 1 लाख महिलाओं को मात्र 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे न केवल घरेलू बजट पर पड़ने वाला दबाव कम हुआ है, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।



जिले की महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है। पहले जहां गैस सिलिंडर भरवाना एक बड़ा आर्थिक बोझ होता था, वहीं अब सस्ती दर पर सिलिंडर मिलने से घर का खर्च संतुलित करना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में घर खर्च को सीमित रखने की जिम्मेदारी गृहणियों की होती है। योजना में मिलने वाला अतिरिक्त अनुदान हमारे लिए काफी राहत साबित हो रहा है।-सरस्वती देवी, एसजीएम नगर


इस योजना से हर महीने की बचत हो रही है। अब हम उस पैसे का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों में कर पा रहे हैं। यह योजना हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है। - मनोरमा देवी, जवाहर कॉलोनी


पहले भी अनुदान आधारित गैस सिलिंडर मिलता था लेकिन उसका दाम ज्यादा था। हर महीने मासिक घरेलू खर्च पर गैस के दाम का असर दिखता था। अब सस्ते में गैस मिलने से काफी राहत है।-चंद्रकली, नगला एन्क्लेव


पहले गैस भरवाना हमारे लिए बड़ा खर्च होता था। कई बार हमें अन्य जरूरतों से समझौता करना पड़ जाता था, लेकिन अब 500 रुपये में सिलेंडर मिलने से काफी राहत मिली है। रसोई का काम भी आसानी से हो जाता है।-स्वरूपा, मेवला महाराजपुर

हर घर-हर गृहिणी योजना से जरूरतमंद महिलाओं को सीधी आर्थिक राहत मिल रही है। सस्ती दर पर गैस सिलिंडर मिलने से घरेलू खर्च कम हुआ है और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिला है।-जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed