{"_id":"6a4c041bb798b20b600004ba","slug":"haryana-police-exam-candidates-are-not-getting-concessions-on-ac-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74229-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों को एसी बसों में नहीं मिल रही छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों को एसी बसों में नहीं मिल रही छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की एसी बसों में किराये में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा सुविधा की घोषणा की गई थी, लेकिन यह सुविधा केवल सामान्य बसों तक सीमित है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। उनको सरकारी की ओर से चंडीगढ़ परीक्षा देने के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि समय सारणी के अनुसार कई बार सामान्य बस उनकी सुविधा के अनुसार उपलब्ध नहीं होती है। जिस वजह से उनको एक से आधे घंटे का इंतजार करने के बाद सामान्य बस में सफर करना पड़ता है। सोमवार को भी कई अभ्यर्थी सामान्य बस के इंतजार में खड़े रहे। इसके अलावा जिन अभ्यर्थी को चंडीगढ़ पहुंचने में देरी हो रही थी उन्होंने मजबूरी में एसी बस से यात्रा करनी पड़ी। जहां पर उनको पूरा किराया देना पड़ा। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि एसी बस में कोई भी पास मान्य नहीं है।