{"_id":"69e6268544d8d1a0f20a73b1","slug":"hcs-preliminary-exam-will-be-held-at-80-centres-22776-candidates-will-participate-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68030-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 80 केंद्रों पर होगी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 22,776 परीक्षार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 80 केंद्रों पर होगी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 22,776 परीक्षार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एडीसी
एडीसी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचसीएस) द्वारा 80 परीक्षा केंद्रों पर पर एचसीएस, अलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 22,776 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन दो सत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व शाम 3 से 5 बजे तक होगा।
परीक्षा के आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में एक बैठक आयोजित की। बैठक में परीक्षा का निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सफल संचालन करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर लगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, ट्रांजिट ऑफिसर व अन्य अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए और परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा की।
एडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के मद्देनजर संबंधित सभी अधिकारियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जा सके। इस अवसर पर बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद ने रिहर्सल में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी आपस में तालमेल करके एचसीएस परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में पूरी सजगता से ड्यूटी दें। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने दायित्वों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करें तथा परीक्षाओं की सुव्यवस्थित योजना बनाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
Trending Videos