सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heat affects normal life, maximum temperature reaches 45 degrees

Faridabad News: गर्मी से जनजीवन प्रभावित, 45 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Heat affects normal life, maximum temperature reaches 45 degrees
विज्ञापन
नौतपा आज से शुरू, 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी ने लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रविवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरे दिन उमस और तपिश बनी रही।

गर्मी का सबसे ज्यादा असर राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों पर देखने को मिला। तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। रविवार होने के बावजूद सुबह और शाम को पार्कों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। वहीं दोपहर के समय मॉल, बाजार, मंडियां और प्रमुख सड़कें लगभग खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले नौ दिनों तक जिलेवासियों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। साथ ही 27 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। नौतपा दो जून तक रहेगा, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed