सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smelly water coming from Dabua Colony

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी आ रहा बदबूदार पानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Smelly water coming from Dabua Colony
विज्ञापन
टैंकरों से खरीदना पड़ रहा पानी, बढ़ रहा अतिरिक्त बोझ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में पिछले कई दिनों से खारे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी न तो पीने योग्य है और न ही घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई घरों में आने वाले पानी से सीवरेज जैसी तेज दुर्गंध आ रही है। इस कारण लोग इस पानी का उपयोग करने से बच रहे हैं। कई परिवारों ने बताया कि पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि नहाने के लिए भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।


गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में दूषित जलापूर्ति ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के चलते उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। इस समस्या का फायदा उठाकर टैंकर चालकों ने पानी के दाम दोगुने कर दिए हैं, जिससे लोगों के ऊपर खर्च का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कई परिवार ऐसे हैं जो रोजाना पानी नहीं खरीद सकते, जिसके चलते वह मजबूरी में दूषित पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।
दूषित पानी के सेवन से लोगों में पेट संबंधी बीमारियां, उल्टी-दस्त और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा जल्द कोई कार्रवाई की जाए जिससे लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


पानी इतना गंदा है कि पीना तो दूर, घरेलू कामों में भी इसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। - सरोज

समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा न तो इसका समाधान किया जा रहा है और न ही पानी के टैंकर मुहैया करवाएं जा रहे है। - अनिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed