{"_id":"6a132f73f83636281d09d7b0","slug":"town-park-to-have-facilities-ranging-from-jogging-track-to-open-air-theatre-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70781-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टाउन पार्क में जॉगिंग ट्रैक से ओपन एयर थिएटर तक की सुविधाएं मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टाउन पार्क में जॉगिंग ट्रैक से ओपन एयर थिएटर तक की सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन
टाउन पार्क में शुरू हो रहे विकास कार्य का उद्घाटन करते मंत्री विपुल गोयल फोटो जिला प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनसुविधाओं के विस्तार से बदलेगी पार्क की तस्वीर, सुबह की सैर से सांस्कृतिक आयोजनों तक मिलेगा नया मंच
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रखी कई विकास कार्यों की नींव, शहर को आधुनिक और हरित बनाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी और पुराने फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर शहर की नई पहचान बनने जा रहा है। वर्षों से सुबह-शाम सैर, व्यायाम और परिवारों के समय बिताने का प्रमुख केंद्र रहे इस पार्क में अब अत्याधुनिक सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, आधुनिक फाउंटेन, नई बाउंड्री वॉल, सीमेंट कंक्रीट पाथ और आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रविवार को हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
शहर के बीचोंबीच स्थित सेक्टर-12 टाउन पार्क लंबे समय से फरीदाबाद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में गिना जाता है। यहां रोजाना हजारों लोग मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम और मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बढ़ती आबादी और सुविधाओं की कमी के कारण लंबे समय से इसके आधुनिकीकरण की मांग उठ रही थी। अब शुरू हुए विकास कार्यों के बाद पार्क केवल हरियाली का केंद्र नहीं रहेगा बल्कि स्वास्थ्य, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख स्थल बनेगा।
लोगों को मिलेगा सुरक्षित और आधुनिक वातावरण
परियोजना के तहत पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे सुबह दौड़ने और वॉक करने वालों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में कई हिस्सों में ट्रैक उखड़ने और बारिश के दौरान फिसलन की समस्या सामने आती रही है। नए ट्रैक के बनने से युवाओं, खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। साथ ही पूरे पार्क में सीमेंट कंक्रीट पाथ बनाए जाएंगे ताकि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ जैसी समस्याएं कम हो सकें।
विज्ञापन
पार्क की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई हिस्सों में दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण असामाजिक गतिविधियों और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आती थीं। नई दीवार बनने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पार्क अधिक व्यवस्थित दिखाई देगा।
ओपन एयर थिएटर बनेगा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र
इस परियोजना का सबसे आकर्षक हिस्सा ओपन एयर थिएटर को माना जा रहा है। इसके बनने के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन, स्कूल गतिविधियां और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। शहर में खुले मंचों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में यह सुविधा युवाओं और सांस्कृतिक संगठनों के लिए नई संभावनाएं खोलेगी। इसके अलावा पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी नवीनीकरण किया जाएगा। आधुनिक डिजाइन के साथ फाउंटेन और सौंदर्यीकरण कार्य पार्क को नया स्वरूप देंगे। अधिकारियों के अनुसार विकास कार्यों का उद्देश्य पार्क को केवल सुंदर बनाना नहीं बल्कि इसे नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाना है।
गर्मी और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्क और हरियाली केवल सौंदर्य बढ़ाने का माध्यम नहीं बल्कि स्वस्थ समाज की जरूरत हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने लोगों से पक्षियों और जानवरों के लिए पानी रखने की भी अपील की। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, कुलदीप शाहनी, करण सिंगला, अजीत नंबरदार, प्रियंका बिष्ट बुधानी, वजीर सिंह डागर समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Trending Videos