{"_id":"6a132f7b8db82e9f2e0ef67e","slug":"lack-of-traffic-sign-boards-in-greater-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70745-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में यातायात संकेतक बोर्ड का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में यातायात संकेतक बोर्ड का अभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निवासियों और राहगीरों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी के मुख्य मार्ग पर यातायात सांकेतिक बोर्ड न होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क पर एक बड़ा स्कूल भी स्थित है, जिसके चलते छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र एक साथ सड़क पर निकलते हैं। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
निवासी आशीष व नंदन का कहना है कि सड़क पर कहीं भी वाहन चालकों को सावधान करने, रफ्तार कम करने, रुकने या मोड़ संबंधी कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। स्कूल के छोटे बच्चे कई बार अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दिनभर बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहन चालक बिना किसी चेतावनी के गुजरते हैं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल होने के बावजूद यातायात सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
निवासी राजेश और सुनील ने बताया कि नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर स्पीड ब्रेकर, स्कूल जोन, धीरे चलें और नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।

Trending Videos