सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Highway between Wazirpur and Palwali must be repaired

Faridabad News: वजीरपुर-पलवली के बीच कच्चे रास्ते को किया जा रहा पक्का

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Highway between Wazirpur and Palwali must be repaired
विज्ञापन
बरसात में कीचड़ से मिलेगी राहत, 1.18 करोड़ रुपये से बन रही हैं सीमेंटेड सड़क
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के वजीरपुर और पलवली गांव के बीच लंबे समय से कच्चे रास्ते की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर निगम ने दोनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग को सीमेंटेड सड़क में बदलने का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आसपास के इलाकों तक पहुंचना आसान होगा।

नगर निगम के अनुसार वजीरपुर गांव के मंदिर के आगे से पलवली की ओर जाने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते को पक्का किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने के बाद पलवली गांव के साथ-साथ तिलपत शूटिंग रेंज क्षेत्र और कोठी नंबर-2 की ओर जाने वाले लोगों को सीधा और बेहतर रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अब तक यह रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के समय कीचड़ से भर जाता था। श्मशान घाट तक पहुंचने में भी लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती थी। सड़क बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

वार्ड के पार्षद संजीव कुमार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि इलाके की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कराया जा रहा है और सड़क बनने के बाद आसपास की गलियों और नालियों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गांव में टूटी नालियों और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या भी उठाई। लोगों ने बताया कि जल निकासी ठीक न होने से गलियों में पानी भर जाता है और मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है। पार्षद ने भरोसा दिलाया कि सड़क के साथ-साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए भी निगम से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed