{"_id":"69ea6f18ae3c607687068668","slug":"instead-of-burdensome-studies-he-taught-the-art-of-teaching-through-play-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68242-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बोझिल पढ़ाई के बजाय खेल-खेल में पढ़ाने की कला सिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बोझिल पढ़ाई के बजाय खेल-खेल में पढ़ाने की कला सिखाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित कक्षा तत्परता कार्यक्रम में बताए गए गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को निपुण हरियाणा मिशन के तहत एक राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद के सभी 33 क्लस्टर रिसोर्स केंद्रों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
एबीआरसी रूपाली ने बताया कि इस दौरान शिक्षकों को बोझिल पढ़ाई के बजाय खेल-खेल में पढ़ाने की कला सिखाई गई। कैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की नींव मजबूत की जा सकती है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ यह कक्षा तत्परता कार्यक्रम जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 45 दिनों तक चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के लिए कई रोचक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सत्र में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के करीब एक हजार प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान एबीआरसी (अतिरिक्त ब्लॉक संसाधन समन्वयक) अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे आगे शिक्षकों का मार्गदर्शन कर सकें।
मई के अंत में होगा मूल्यांकन
इस 45 दिवसीय विशेष अभियान की सफलता को जांचने के लिए विभाग ने मूल्यांकन की योजना भी तैयार की है। कार्यक्रम के समापन के बाद 26 मई से 30 मई तक विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि बच्चों ने इन गतिविधियों के माध्यम से कितना सीखा और कार्यक्रम कितना प्रभावी रहा। इस पहल से उम्मीद है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का शैक्षणिक स्तर और अधिक बेहतर होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X