सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions for identification of rare documents of the district

Faridabad News: जिले के दुर्लभ दस्तावेज की पहचान के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions for identification of rare documents of the district
विज्ञापन
एडीसी अंजलि श्रोतिया ने सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को सहेजने के लिए केंद्र सरकार ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान चलाया है। इसको लेकर बुधवार को एडीसी अंजलि श्रोतिया की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग जिले के मठों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और निजी पुस्तकालयों के प्रबंधकों से संपर्क कर दुर्लभ दस्तावेज की पहचान करें। उन्होंने कहा कि संरक्षण के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि मूल दस्तावेजों को बिना नुकसान पहुंचाए उच्च गुणवत्ता वाला रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। इस मिशन के माध्यम से देश भर के मंदिरों, संस्थाओं और परिवारों के पास मौजूद दुर्लभ पांडुलिपियों और ताड़पत्रों को ज्ञान भारतम एप के जरिये सूचीबद्ध और डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जाएगा।
एडीसी ने बताया कि बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुसार संस्कृति मंत्रालय इस पहल पर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांडुलिपि रखने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं का मालिकाना हक पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। आम नागरिक भी अपने पास मौजूद दुर्लभ दस्तावेजों की जानकारी एडीसी कार्यालय या एप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक में नगराधीश अंकित कुमार और जिला परिषद की सीईओ शिखा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed