{"_id":"6a2862b30ab5d930fc0cc1dc","slug":"instructions-to-departments-for-coordination-regarding-preparations-for-yoga-marathon-and-yoga-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72018-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योग मैराथन और योग दिवस की तैयारियों को लेकर विभागों को समन्वय के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योग मैराथन और योग दिवस की तैयारियों को लेकर विभागों को समन्वय के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 15 जून को प्रस्तावित योग मैराथन और 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम हनी बंसल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, पब्लिक हेल्थ और आयुष विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में एसडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक प्रबंधन, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि योग मैराथन का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मैराथन सुबह छह बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से शुरू होकर टाउन पार्क और हुडा कार्यालय के सामने से गुजरते हुए पुनः खेल परिसर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। विशेष रूप से ब्लॉक स्तर तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से व्यापक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
एसडीएम हनी बंसल ने कहा कि योग मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता का अभियान है, जो समाज को अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा।

Trending Videos