{"_id":"69e92774921a8a775d0dd6a9","slug":"interlocking-tiles-will-be-laid-in-the-streets-of-dhiraj-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68209-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धीरज नगर की गलियों में बिछाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धीरज नगर की गलियों में बिछाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोगों को कच्ची सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, तय समयसीमा में काम पूरा करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में नई जुड़ी कॉलोनियों के विकास को गति देने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वार्ड-26 के अंतर्गत एत्मादपुर क्षेत्र स्थित धीरज नगर कॉलोनी की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापक परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत कॉलोनी की मुख्य और अंदरूनी गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी जिससे वर्षों से चली आ रही कच्ची सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
धीरज नगर कॉलोनी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। बारिश के दौरान यहां की गलियां कीचड़ और जलभराव से भर जाती हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर हालात ऐसे बन जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। अब इस परियोजना के लागू होने से न केवल सड़कों की स्थिति सुधरेगी बल्कि जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। नगर निगम द्वारा जारी योजना के अनुसार, कॉलोनी के 13 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे पूरी कॉलोनी का सड़क नेटवर्क मजबूत और व्यवस्थित रूप में विकसित हो सकेगा।
मल्टी-लेयर तकनीक से तैयार होंगी टिकाऊ सड़कें
परियोजना के तहत सड़क निर्माण में आधुनिक और टिकाऊ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहले सड़कों की खुदाई कर उन्हें समतल किया जाएगा। इसके बाद वेट मिक्स मैकाडम की मजबूत बेस लेयर तैयार की जाएगी, जो सड़क की नींव को मजबूती प्रदान करेगी।इसके ऊपर रेत की परत बिछाकर उच्च गुणवत्ता वाले इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। यह तकनीक सड़कों को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने में सहायक होती है और भारी वाहनों के दबाव को भी सहने में सक्षम मानी जाती है। साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स की खासियत यह होती है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से हटाकर मरम्मत भी की जा सकती है।
तय समय में काम पूरा करने पर जोर
नगर निगम ने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए स्पष्ट समयसीमा निर्धारित की है। एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि मानसून जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो और निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।
नई कॉलोनियों के विकास पर निगम का फोकस
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर में हाल ही में शामिल की गई कॉलोनियों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता में है। इसी कड़ी में धीरज नगर जैसी कॉलोनियों में सड़क, सीवर और जल निकासी से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस तरह की परियोजनाएं शहर के बाहरी और पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में अन्य कॉलोनियों में भी इसी प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पूरे शहर में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। - धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X