सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   JTI BJP prepares for CM's rally

Faridabad News: सीएम की रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
JTI BJP prepares for CM's rally
फरीदाबाद में चार अप्रैल को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मं
विज्ञापन
4 अप्रैल को सेक्टर-12 में किया जाएगा विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली का आयोजन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में किया जाएगा जिसके लिए पार्टी संगठन स्तर पर व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हरियाणा के विकसित बजट में फरीदाबाद को महत्वपूर्ण सौगात मिली हैं जिससे शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी के तहत जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के संयोजन में आयोजित यह रैली बड़े स्तर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की जबकि मंत्री विपुल गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

वहीं मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और प्रदेश विकास व सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के उत्साह से यह रैली अभूतपूर्व होगी।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और लोगों में भी मुख्यमंत्री को सुनने की उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विशेष टोलियां बनाकर घर-घर निमंत्रण दिया जाएगा।

बैठक में नीरा तोमर, प्रवीण जोशी, चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, मूलचंद मित्तल, प्रकाशवीर नागर, विक्रम सिंह अरुआ, सोनू पंडित, सचिन ठाकुर, सुरजीत अधाना, विनय भाटी, रेखा मिश्रा, जैनव नकवी, योगेश लाठर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed