सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Knight Riders defeated Royal Challengers by three wickets.

Faridabad News: नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को तीन विकेट से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Knight Riders defeated Royal Challengers by three wickets.
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को तीन विकेट से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई रॉयल चैलेंजर्स 21.3 ओवर में सिर्फ 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नाइट राइडर्स के लिए दक्ष भड़ाना और जश्न ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि हरमन आद्विक को एक-एक विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए देव सौदे ने 9 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जबकि देव कपूर ने 19 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से दिव्यम मुद्गिल, पर्व भाटिया और अरमान मलिक को एक-एक सफलता मिली। दक्ष भड़ाना को मैन ऑफ द मैच और मनीष को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed