सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Passengers face inconvenience due to monkeys at the old railway station.

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बंदरों के कारण यात्रियों को परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers face inconvenience due to monkeys at the old railway station.
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन फुटओवर ब्रिज पर बंदरो के रास्ते में बैठने से यात्री परेशान । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन परिसर में बंदरों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर अक्सर बंदरों के झुंड दिखाई देते हैं, जिसके चलते वहां से गुजरने वाले यात्रियों को डर और असहजता के माहौल में यात्रा करनी पड़ती है। सुबह और शाम के समय जब यात्रियों की भीड़ अधिक होती है, उसी दौरान बंदरों की सक्रियता भी बढ़ जाती है, जिससे स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन पकड़ने या प्लेटफॉर्म बदलने के लिए उन्हें मजबूरी में फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन वहां बंदरों की मौजूदगी के कारण लोग तेजी से और डर के साथ गुजरने को मजबूर हैं। कई बार बंदर अचानक यात्रियों के पास आकर झपट्टा मार देते हैं या उनके हाथों में मौजूद बैग, खाने-पीने का सामान और पानी की बोतलें छीनने की कोशिश करते हैं। इससे कई बार यात्री घबरा जाते हैं और संतुलन बिगड़ने जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। यात्रियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि बंदरों को हटाने के लिए फिलहाल कोई सीधी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम को कई बार सूचित किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed