सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are carving a distinct identity through their skills.

Faridabad News: हुनर के जरिये महिलाएं बना रहीं अलग पहचान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women are carving a distinct identity through their skills.
पॉटरी और क्रॉकरी के हुनर से आत्मनिर्भर बन रहीं फरीदाबाद की महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
मिट्टी से कप, प्लेट, कटोरी, फूलदान, दीये और सजावटी सामान कर रही हैं तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की महिलाएं अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सेक्टर- 38 स्थित महिलाओं के समूह मिलकर पॉटरी और क्रॉकरी के हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर रही हैं। घर से शुरू किया गया यह काम आज उनके लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है। अपने हुनर के जरिये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।

इस पहल से जुड़ी सुनीता, शिखा, रेखा, अंजू और नीतू जैसी महिलाएं मिट्टी से कप, प्लेट, कटोरी, फूलदान, दीये और सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। उनके बनाए उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आकर्षक डिजाइन और हस्तनिर्मित होने के कारण ग्राहकों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि इस कार्य ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और परिवार की आय बढ़ाने में भी मदद की है। कई महिलाएं अपने साथ अन्य महिलाओं को भी जोड़ रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद गुणवत्ता और सुंदरता के कारण काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनके बनाए हुए उत्पाद की मांग भी अब बाजारों में बढ़ गई है। अपने हुनर के बल पर ये महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed