सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lokesh won bronze medal in Mongolia

Faridabad News: मंगोलिया में लोकेश ने जीता कांस्य पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lokesh won bronze medal in Mongolia
विज्ञापन
- बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदााबदा। मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप 2026 में जिले के डीग गांव के लोकेश ने कोरिया के बॉक्सर को हरा दिया। लोकेश ने 80-85 किलोग्राम वर्ग भार में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में परचम लहराया। लोकेश ने भारतीय सेना की तरफ से इसमें भाग लिया था। वह अभी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में विश्वभर के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह पहली बार नहीं है, जब लोकेश ने जिले का मान बढ़ाया है। इससे पहले उन्होंने नोएडा में आयोजित 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। लोकेश ने बताया कि 2012 से वह बॉक्सिंग सीख रहे हैं। 2015 में वह भारतीय सेना में भर्ती हो गए।उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। उनके पिता नाहर सिंह वेटनरी डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed