सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MCQ and diagram based questions troubled students

Faridabad News: एमसीक्यू और डायग्राम आधारित सवालों ने किया छात्रों को परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
MCQ and diagram based questions troubled students
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान के पेपर पर छात्रों की मिलीजुली राय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने पेपर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। अधिकतर छात्रों को पेपर में एमसीक्यू और डायग्राम आधारित प्रश्न में परेशानी हुई। छात्रों ने बताया कि एमसीक्यू गहराई के साथ पूछे गए। परीक्षार्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया।

छात्रों ने बताया कि सेट तीन के पेपर में डायग्राम आधारित सवाल कठिन स्तर के थे। इनको हल करने के लिए अधिक सोचना पड़ रहा था। वहीं, कुछ छात्रों ने बताया पेपर में अधिकतर सवाल विस्तार और गहराई के साथ पूछे गए थे। इसके अलावा कार्टून और मानचित्र आधारित सवालों में भी परीक्षार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके साथ ही छात्रों ने बताया कि सारे प्रश्न एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। जो स्कूल में पढ़ाया गया, सब उसी में से पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

एमसीक्यू गहराई में पूछे गए थे। मुझे सेक्शन-बी में थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि, सेक्शन-सी और ई से काफी आसान सवाल पूछे गए। इनको हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - हितेश

मेरा सेट तीन था। मुझे पेपर काफी आसान लगा। हालांकि, डायग्राम आधारित सवालों में कुछ हद तक परेशानी हुई। पेपर में मुझे करीब 70 नंबर आने की उम्मीद है। - सिमरन गौतम

मुझे पेपर मध्यम स्तर का लगा। हालांकि, पेपर में सवाल गहराई के साथ पूछे गए। कार्टून और मानचित्र आधारित सवालों में थोड़ी परेशानी हुई बाकि पेपर ठीक था। - नितिका

मुझे पेपर आसान लगा। अधिकतर सवालों में कोई खास परेशानी नहीं हुई। मैंने पेपर समय से पहले ही हल कर लिया था। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - भूमि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed