सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Millions swept out of shops before opening

Faridabad News: उद्घाटन से पहले ही दुकान से लाखों ले उड़े चोर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Millions swept out of shops before opening
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जवाहर कालोनी में गुरुद्वारा रोड स्थित कपड़ों की दुकान में उद्घाटन होने से पहले ही चोर लाखों रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना गुरूवार रात की है।
Trending Videos


पीड़ित साहिल ने बताया कि उनकी नई दुकान का शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन उद्घाटन होना था। बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े 12 बजे तक वह दुकान में ही थे। लेकिन शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो पाया कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर से लाखों रुपये के कपड़े गायब थे। साहिल ने बताया कि दुकान के लिए नया माल लेकर आए थे। उनकी दुकान से करीब तीन लाख रुपये के कपड़े चोरी हो गए। इस घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद





----हेमलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed