सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MLA Arjun Chautala reached Mohana grain market and listened to the problems of the farmers.

Faridabad News: मोहना अनाज मंडी में पहुंचे विधायक अर्जुन चौटाला, किसानों की समस्याएं सुनीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
MLA Arjun Chautala reached Mohana grain market and listened to the problems of the farmers.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

छांयसा। मोहना स्थित अनाज मंडी में चल रहे किसान कष्ट निवारण केंद्र पर इनेलो के जिला अध्यक्ष रूपचंद लाम्बा की मौजूदगी में रानियां (सिरसा) से विधायक अर्जुन चौटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों व प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
किसानों ने उन्हें फसल खरीद में देरी, भुगतान में दिक्कत और मौसम के कारण हो रहे नुकसान जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक अर्जुन चौटाला ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और हर संभव प्रयास कर उन्हें राहत दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में चल रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस मौके पर अनाज मंडी मार्केट कमेटी मोहना द्वारा विधायक अर्जुन चौटाला का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय किसान, आढ़ती और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed