{"_id":"69be790357160c8012070028","slug":"mother-dies-in-road-accident-younger-son-critically-injured-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad Accident: सड़क हादसे में मां की हुई मौत, छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल; दवा लेने के बाद जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Accident: सड़क हादसे में मां की हुई मौत, छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल; दवा लेने के बाद जा रहे थे घर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सुभाष कॉलोनी निवासी राज बहादुर साहूकार ने बताया कि उनके तीन बेटे व एक बेटी है। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी पूनम (54) और छोटा बेटा शिवम (24) बाइक पर सवार होकर एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से दवा लेने के लिए गए थे।
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी के सामने बने शराब के ठेके के पास बाइक पर सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने पिछले टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई। वहीं बेटे को उपचार के लिए पहले बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते उसको दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर एम्स में रेफर कर दिया। जहां अभी भी उपचार चल रहा है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सुभाष कॉलोनी निवासी राज बहादुर साहूकार ने बताया कि उनके तीन बेटे व एक बेटी है। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी पूनम (54) और छोटा बेटा शिवम (24) बाइक पर सवार होकर एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से दवा लेने के लिए गए थे। दोपहर कभी करीब डेढ़ बजे वह वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित अनाज मंडी के पास बने शराब के ठेके के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे शिवम की हालत गंभीर होने होने के चलते उसको बल्लभगढ़ से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक पूनम के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।