सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MREI beat Maruti Suzuki by 134 runs

Faridabad News: एमआरईआई ने मारुति सुजूकी की टीम को 134 रन से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
MREI beat Maruti Suzuki by 134 runs
विज्ञापन
-105 रन और तीन विकेट चटकाने वाले पीयूष बने मैन ऑफ द मैच
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉरपोरेट टूर्नामेंट में रविवार को एमआरईआई और मारुति सुजूकी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एमआरईआई ने मारुति को 134 रन से हराया। पीयूष ने 105 रन की शतकीय पारी खेली और तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एमआरईआई ने टॉस जीतकर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए पीयूष 105 के अलावा निखिल दिवाकर ने 107 और हेमंत ने 61 रन बनाए। मारुति के लिए दर्शन, रविंद्र और मयंक चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब पारी में मारुति की टीम 18 ओवर में सिर्फ 207 रन पर सिमट गई।मारुति की ओर से सागर ने 55 और गौतम ने 46 रन बनाए। वहीं एमआरईआई के लिए इमरान और जिवेश बाली ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हेमंत और करन को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed