सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PTM will also be held for students of classes 6 to 12 in government schools.

Faridabad News: राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए भी होगी पीटीएम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
PTM will also be held for students of classes 6 to 12 in government schools.
विज्ञापन
स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस संबंध में स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। पहली बार मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के लिए भी नियमित रूप से पीटीएम कराई जाएगी। इससे पहले यह बैठक मुख्य रूप से प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए ही आयोजित होती थी।

जानकारी के अनुसार एक शैक्षणिक वर्ष में कुल पांच पीटीएम आयोजित की जाएंगी। इनमें वार्षिक परीक्षा और मिड टर्म परीक्षा के बाद होने वाली बैठकें भी शामिल होंगी। इन बैठकों में शिक्षक और अभिभावक सीधे बातचीत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीएम के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की स्थिति, परीक्षा परिणाम और सतत मूल्यांकन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि छात्र किन विषयों में अच्छा कर रहे हैं और किन विषयों में उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

-वर्जन-
पीटीएम को लेकर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है। इससे छात्रों को फायदा होगा और उनके शैक्षणिक स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा। - बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed