{"_id":"69adcc194fc336c0bb0f56be","slug":"elderly-tea-stall-owner-assaulted-phone-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64475-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग से मारपीट, फोन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग से मारपीट, फोन तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो उंगलियों में आया फ्रैक्चर, दो ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-32 स्थित डीएलएफ फेज-एक में चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले रामभुवाल मिश्रा यहां अकेले रहकर दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात के समय वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी वहां रतन ट्रांसपोर्ट के दो ड्राइवर भूषण और पंडित पहुंचे। दोनों ने शराब पी रखी थी और दुकान पर आते ही किसी परिचित के बारे में पूछने लगे। जब रामभुवाल ने मना किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि भूषण ने बुजुर्ग का फोन छीनकर तोड़ दिया और फिर रॉड से उनके सिर, हाथ और पैर पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद घायल बुजुर्ग को पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ग्रीन फील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में बुजुर्ग के बाएं हाथ की दो उंगलियों में फ्रैक्चर पाया गया है। पुलिस ने जब मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते थे और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामभुवाल की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ड्राइवर कुलभूषण साहनी और कांति प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos