सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meenu Verma received the Best Principal Award

Faridabad News: मीनू वर्मा को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Meenu Verma received the Best Principal Award
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर-8 की प्रिंसिपल मीनू वर्मा को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महिला मंडल की चेयरमैन राज राठी और कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मीनू वर्मा को शॉल, पगड़ी, सम्मान पट्टिका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गर्ग ने बताया कि प्रदेश की सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों की बेस्ट पॉलिटेक्निक सूची में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर-8 को चौथा स्थान व सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला में भी प्रिंसिपल मीनू वर्मा को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में मीनू वर्मा का विशेष योगदान रहा है, इसी के चलते उन्हें बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्य कमला वर्मा, परमेश्वरी कासवान, मीनाक्षी बंसल, सुधा गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed