{"_id":"69b318ea8daf90ceab047224","slug":"additional-sho-of-chhayasa-police-station-si-pradeep-was-arrested-while-accepting-a-bribe-of-rs-40000-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64856-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छांयसा थाने का एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छांयसा थाने का एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम एसीबी टीम ने थाना परिसर से किया गिरफ्तार
सड़क हादसे के मामले में दोनों पक्षों के समझौते के बाद एफआईआर रद्द करने की एवज में मांगी थी रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। छांयसा थाने के एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार किया है। छांयसा थाना के परिसर से ही एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी टीम एसआई से पूछताछ करने के साथ ही मामले में कार्रवाई कर रही है।
मामले में गांव छांयसा के रहने वाले संजय ने एसीबी को बृहस्पतिवार को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि संजय के चचेरे भाई की ईको वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक रोहित व उसका मामा घायल हो गए थे। इन्होंने ईको वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के चलते उनमें समझौता हो गया। साथ ही दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को सूचना देकर एफआईआर रद्द करने की मांग की। आरोप है कि एआई प्रदीप इस मामले की जांच कर रहे थे। एसआई ने संजय ने एफआईआर रद्द करने की एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रुपयों के लिए दबाव बनाया गया तो मामला एसीबी तक पहुंचा। शिकायत पर रेड के लिए टीम तैयार की गई और बृहस्पतिवार देर शाम थाना परिसर से ही एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos