{"_id":"69b3186e8d660d92c40b5810","slug":"man-sentenced-to-15-years-in-prison-for-raping-bcom-student-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64773-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने 2.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
डबुआ थाना में 9 दिसंबर 2023 को दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर 21 साल की बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी दीपक को अदालत ने 15 साल कैद की सजा सुनाई है। पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया। अदालत ने उस पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
डबुआ थाने में दुष्कर्म, धमकी देने आदि धाराओं में यह एफआईआर 9 दिसंबर 2023 को दर्ज हुई थी। 21 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नेहरू कॉलोनी के रहने वाले दीपक से उसकी दोस्ती हुई। कुछ समय बाद दीपक ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया। युवती ने कहा कि परिवार वाले नहीं मानेंगे तो आरोपी ने झांसा दिया कि मैं किसी भी तरह मना लूंगा। दिसंबर 2021 को युवती को घुमाने के बहाने आरोपी सैनिक कॉलोनी के होटल ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वो धमकी देकर लगातार 2 साल तक युवती को बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने इस दौरान कई बार में युवती से 2 लाख रुपये भी ले लिए। एक बार आरोपी ने युवती की बहन का एक्सिडेंट भी करा दिया। साल 2023 में दशहरे के आस-पास भी आरोपी ने धमकी देकर युवती को बुलाया और आखिरी बार दुष्कर्म किया। आरोपी 2 लाख रुपयों के लिए दबाव बनाने लगा तो परेशान युवती ने शिकायत पुलिस को दी।
थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 9 जनवरी 2024 को आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी अलीगढ़ का मूल निवासी है और यहां नेहरू कॉलोनी में रहता था। ये भी आईटीआई सेकेंड ईयर का छात्र था और कार रिपेयर का काम भी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जिसमें 10 गवाह बनाए गए। ट्रायल के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया है।
Trending Videos