सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many buses remain parked in the depot due to lack of operators.

Faridabad News: परिचालकों की कमी के कारण डिपो में खड़ी रहती हैं कई बसें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Many buses remain parked in the depot due to lack of operators.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। गांव को शहर से जोड़ने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन परिचालकों की कमी के कारण आए दिन 15 से 20 बसें डिपो में खड़ी रहती हैं। जिस वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।

जानकारी के अनुसार हर रूट पर तीन से चार बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन परिचालकों की कमी के कारण हर रूट से एक से दो बसों को काटा जा रहा है। जिस वजह से यात्रियों को सुबह व शाम के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी 903, 904 और 909 रूट पर जाने वाले यात्रियों को होती है। क्योंकि इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 23 बसें डिपो में खड़ी थीं। जिनमें से पांच बसें परिचालकों की कमी के कारण और 18 मेंटेनेंस के कारण रूटों पर नहीं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम मेट्रोपॉलिन सिटी बस लिमिटेड के मैनेजर नरेश का कहना है कि उनको इस बारे में जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed