{"_id":"69b316ebdbfaf743490ba586","slug":"new-police-line-to-be-built-on-26-acres-in-sunped-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64845-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुनपेड़ में 26 एकड़ में बनेगी नई पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुनपेड़ में 26 एकड़ में बनेगी नई पुलिस लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-78, एनआईटी और तिगांव में भी बनेंगे नए भवन, पुलिस विभाग का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए पुलिस विभाग का बुनियादी ढांचा तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है। सुनपेड़ गांव में नई पुलिस लाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जबकि सेक्टर-78, एनआईटी, सूरजकुंड और तिगांव क्षेत्र में भी नए थाना भवन, कार्यालय और आवासीय क्वार्टर बनाने की योजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
सुनपेड़ गांव में करीब 26 एकड़ जमीन पर नई पुलिस लाइन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने पंचायत से जमीन ले ली है और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पंचायत एवं विकास विभाग मुख्यालय भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार नई पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर, अधिकारियों के लिए आवास तथा अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में पुलिस पब्लिक स्कूल स्थापित करने की भी योजना है, जिससे पुलिसकर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
फिलहाल जिले में सेक्टर-30 और खेड़ी पुल क्षेत्र में दो पुलिस लाइन संचालित हैं लेकिन बढ़ती जरूरतों के कारण नई पुलिस लाइन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अधिकारियों का मानना है कि नई पुलिस लाइन बनने से पुलिस बल की तैनाती, प्रशिक्षण और आवास संबंधी समस्याएं काफी हद तक कम होंगी।
पुलिस विभाग की अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। सेक्टर-78 में एंटी करप्शन ब्यूरो के थाने के लिए तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। यह भवन करीब 1578 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार होगा और इसके निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार एक माह के भीतर निर्माण कार्य किसी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो का थाना गांव मिर्जापुर के सामुदायिक भवन में चल रहा है।
सूरजकुंड थाने के नए भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसे शूटिंग रेंज रोड के पास बनाया जाना है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद भूमि उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। वर्तमान में सूरजकुंड थाना पर्यटन विभाग के क्वार्टर की जमीन पर संचालित हो रहा है, जिससे कामकाज में कई तरह की दिक्कतें आती हैं।
एनआईटी थाने के लिए भी करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाया जाएगा। इस भवन में एसीपी बड़खल और एसीपी एनआईटी के कार्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रशासनिक कामकाज एक ही परिसर में होने से समन्वय बेहतर होगा। अभी एनआईटी थाना केंद्रीय विद्यालय के भवन में चल रहा है जो अस्थायी व्यवस्था मानी जा रही है।
तिगांव क्षेत्र में भी पुलिस ढांचे को मजबूत करने की योजना तैयार की गई है। करीब पौने तीन एकड़ जमीन पर थाना भवन, एसीपी तिगांव का कार्यालय और पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। फिलहाल तिगांव थाना निजी जमीन पर चल रहा है जिससे स्थायी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इसके अलावा सेक्टर-78 में डिटेक्टिव सेल के नए भवन का निर्माण कार्य भी जारी है। करीब 810 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस भवन के तैयार होने के बाद इसे अपराध शाखा सेक्टर-85 को आवंटित किए जाने की संभावना है।
अधिकारियों का कहना है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी जांच और कानून-व्यवस्था से जुड़े काम तेजी से हो सकेंगे और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
Trending Videos