सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A man posing as a relative duped a woman of Rs 2 lakh in the name of treatment.

Faridabad News: रिश्तेदार बनकर उपचार के नाम पर महिला से दो लाख की ठगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a relative duped a woman of Rs 2 lakh in the name of treatment.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बस्सा पाड़ा इलाके में एक महिला से रिश्तेदार बनकर दो लाख की साइबर ठगी कर ली। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये बहाने बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता बिमला गोयल ने बताया कि तीन मार्च को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को उनका करीबी रिश्तेदार बताया। ठग ने दावा किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में है, उसे इलाज के लिए तुरंत पैसों की सख्त जरूरत है।

महिला ने उसकी बातों को सच मानकर मदद के इरादे से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब परिवार के माध्यम से जांच की गई, तो पता चला कि वह कॉल फर्जी थी और किसी ने ठगी की है। पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब साइबर अपराध थाना (सेंट्रल) में एफआईआर दर्ज ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed