सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation removes illegal hoardings

Faridabad News: नगर निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removes illegal hoardings
विज्ञापन
ने चलाया विशेष अभियान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख यातायात मार्गों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बीके चौक से नीलम चौक की ओर जाने वाले मार्ग सहित आसपास की सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के बीच डिवाइडर, फुटपाथ और किनारों पर बिना अनुमति लगाए गए बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्डों को हटाया गया।

नगर निगम की टीम ने बीके चौक के चारों ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर कार्रवाई करते हुए ऐसे होर्डिंग हटाए जो यातायात में बाधा बन रहे थे और दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाना नियमों के खिलाफ है और इससे शहर की सुंदरता के साथ-साथ सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आगे भी शहर के अन्य प्रमुख चौकों और मार्गों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed