{"_id":"6a51318118bc11502e0d255d","slug":"notices-issued-to-48-people-after-larvae-were-found-surveillance-stepped-up-amidst-rains-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74536-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लार्वा मिलने पर 48 लोगों को नोटिस, बारिश के बीच बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लार्वा मिलने पर 48 लोगों को नोटिस, बारिश के बीच बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के चार मरीज मिले, एंटी लार्वा अभियान और दवा छिड़काव तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी अभियान और सख्त कर दिया है। घरों और संस्थानों में डेंगू का लार्वा मिलने पर अब तक 48 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, इस वर्ष जिले में डेंगू के कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और ऐसे स्थानों पर एडीज मच्छरों के पनपने की आशंका को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर रही हैं। घरों, कूलरों, पानी की टंकियों, गमलों और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच की जा रही है। जहां लार्वा मिल रहा है, वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जरूरत वाले क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। विभाग का कहना है कि बारिश के बाद लंबे समय तक पानी जमा रहने से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, कूलर व टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलने और बुखार आने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए विभाग पूरी तरह सतर्क है। एंटी लार्वा गतिविधियां, दवा छिड़काव और सर्वे लगातार चल रहे हैं। लार्वा मिलने पर अब तक 48 नोटिस जारी किए गए हैं।