{"_id":"6a513d677f2680b2ec0d7ff5","slug":"illegal-cuts-on-major-roads-pose-a-risk-of-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74521-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रमुख सड़कों पर अवैध कट बन रहे हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रमुख सड़कों पर अवैध कट बन रहे हादसों का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की प्रमुख सड़कों पर बने अवैध कट सड़क सुरक्षा के लिए लगातार चुनौती बनते जा रहे हैं। पल्ला, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सीकरी औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कट हैं। इन स्थानों पर कई वाहन चालक निर्धारित यू-टर्न तक जाने के बजाय सीधे सड़क पार करने के लिए इन कटों का इस्तेमाल करते हैं। डिवाइडर या ग्रिल काटकर बनाए गए ऐसे रास्तों से अचानक निकलने वाले वाहनों के कारण तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर का खतरा बना रहता है।
राहगीर सुमित का कहना है कि कई जगह यू-टर्न की दूरी अधिक होने के कारण लोग समय बचाने के लिए गलत तरीके से सड़क पार करते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है। सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबे, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास भी ऐसे कटों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सुविधा के लिए बनाए गए ये अनधिकृत रास्ते अब हादसों की वजह बन रहे हैं।
लोगों का कहना है कि निजी सुविधा के लिए बनाए गए ये कट सड़क सुरक्षा नियमों के खिलाफ हैं। प्रशासन को ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर अवैध कट बंद करने चाहिए और जहां जरूरत हो, वहां सुरक्षित यू-टर्न की व्यवस्था करनी चाहिए।