{"_id":"6a5129797ead31aedf091d23","slug":"applications-for-class-6-at-mothuka-navodaya-vidyalaya-have-started-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74532-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोठुका नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोठुका नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मोठुका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नए सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं, वे 31 जुलाई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय रहते आवेदन करने से अंतिम दिनों में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकता है।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। सभी पंजीकृत छात्रों को इस लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद इसका परिणाम जनवरी या फरवरी 2027 के महीने में घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में मेरिट के आधार पर चुने गए सफल छात्र-छात्राओं के लिए अप्रैल 2027 से स्कूल में दाखिले की मुख्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए वर्तमान समय में छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल की कक्षा पांचवीं में पढ़ना जरूरी है। आवेदन करने वाला अभ्यर्थी उसी जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही छात्र ने इससे पहले कभी भी नवोदय विद्यालय की किसी भी प्रवेश परीक्षा में भाग न लिया हो। केवल पहली बार परीक्षा देने वाले छात्र ही इसके योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
कुल 80 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
मोठुका जवाहर नवोदय विद्यालय के समन्वयक जेके मिश्रा ने बताया कि इस बार विद्यालय में कक्षा छठी के लिए कुल 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। परीक्षा में सफल होने वाले इन 80 विद्यार्थियों को 40-40 छात्रों के दो अलग-अलग बैच में बांटकर पढ़ाया जाएगा, ताकि सभी बच्चों की पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दिया जा सके।