फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Frustrated by the power outage, people arrived at the office at night but found no staff.

Faridabad News: बिजली गुल होने से परेशान लोग रात में पहुंचे कार्यालय, नहीं मिले कर्मचारी

Sat, 11 Jul 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the power outage, people arrived at the office at night but found no staff.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय एन्क्लेव स्थित चाचा चौक के पास बुधवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज स्थानीय लोग बृहस्पतिवार देर रात बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि कार्यालय के अंदर पंखे और लाइटें चल रही थीं। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में बुधवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली नहीं आने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। उमसभरी गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


निवासी सुनील रघुवंशी, प्रीतम और धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। देर रात जब लोग बिजली कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी मोहित और धनंजय का कहना है कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होने से उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए और शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्यालयों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे परेशानी होने पर निवासी अपनी समस्या को कर्मचारियों के समक्ष रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed