{"_id":"6a51487b048a1b4ee109dd17","slug":"visit-the-nearest-csc-for-date-of-birth-verification-anjali-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74531-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मतिथि सत्यापन के लिए नजदीकी सीएससी जाएं : अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मतिथि सत्यापन के लिए नजदीकी सीएससी जाएं : अंजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि यदि किसी नागरिक को सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि के सत्यापन संबंधी संदेश प्राप्त हुआ है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर जन्मतिथि सत्यापन की प्रक्रिया सरलता से पूरी कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने जन्मतिथि सत्यापन के लिए विभिन्न दस्तावेजों को मान्यता प्रदान की है। नागरिक इनमें से किसी भी एक मान्य दस्तावेज के आधार पर अपनी जन्मतिथि का सत्यापन करा सकते हैं। यदि कोई नागरिक वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करता है तो वह साल 2019 से पूर्व जारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अथवा किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी दसवीं कक्षा की अंकतालिका भी मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, वे संबंधित विद्यालय से जारी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) या विद्यालय के प्रवेश रजिस्टर की सत्यापित प्रति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट भी जन्मतिथि सत्यापन के लिए मान्य दस्तावेज हैं। पूर्व सैनिक अपने डिस्चार्ज बुक अथवा डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र के आधार पर भी सत्यापन करा सकते हैं। ब्यूरो