{"_id":"6a78ceba1f118c8abd092547","slug":"nutrition-in-the-meals-of-65000-children-will-be-boosted-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77013-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 65 हजार बच्चों की थाली में बढ़ेगा पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 65 हजार बच्चों की थाली में बढ़ेगा पोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील में मिलेट और रागी को किया गया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 65 हजार से अधिक बच्चों के मिड-डे मील में अब पोषण के साथ व्यंजनों की विविधता भी देखने को मिलेगी। शिक्षा विभाग ने अगस्त के लिए नया मिड-डे मील डाइट चार्ट जारी किया है। इसमें पारंपरिक भोजन के साथ मिलेट, रागी, राजमा, चना, सोया और दाल से बने व्यंजन शामिल किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार नए मेन्यू में बच्चों को अलग-अलग दिन दाल-चावल, रोटी, मौसमी सब्जी, मूंग-मसूर दाल, सोया खिचड़ी, मीठा दलिया और चना दाल खिचड़ी दी जाएगी। महीने में कई दिन भोजन के स्वरूप में बदलाव रखा गया है, ताकि बच्चों को एक जैसा खाना न मिले। इसके अलावा अगस्त के तीसरे सप्ताह के लिए भी मेन्यू में बदलाव किया गया है। 22 अगस्त को बच्चों को मिलेट परांठा परोसा जाएगा। इसके अलावा राजमा-चावल, कढ़ी-पकौड़ा, गुड़-रोटी और दही जैसे व्यंजन भी अलग-अलग दिनों में दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि नए मेन्यू में मिलेट, रागी, दाल, चना और सोया जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है। इससे बच्चों को भोजन में विविधता के साथ पोषण भी मिल सकेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को मिलेगा पौष्टिक व्यंजन
15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में बच्चों को गेहूं-रागी का पूड़ा परोसा जाएगा। विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेन्यू में इसे विशेष रूप से शामिल किया है। रागी को पौष्टिक अनाज माना जाता है और इसे बच्चों के भोजन में शामिल करने का उद्देश्य मिड-डे मील को अधिक पौष्टिक बनाना है।